रियो डी जनेरियो, 25 मार्च (आईएएनएस)। ब्राजील के पूर्व गोलकीपर जुलियो सीजर ने फ्लामेंगो के साथ अपने करार के विस्तार की संभावना से इनकार किया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 38 वर्षीय खिलाड़ी ने फ्लामेंगो के साथ जुलाई में तीन माह के नए करार में शामिल होने के बाद से केवल एक मैच खेला है।
पुर्तगाल के क्लब बेनफिका से अलग होने के बाद सीजर जनवरी में फ्लामेंगो में तीन माह के करार पर शामिल हुए थे।
सीजर ने संवाददाताओं से कहा, “मैं केवल यही तीन माह क्लब के साथ हूं। अगर हम रियो स्टेट चैम्पियनशिप जीतते हैं, तो मैं एक फेयरवैल मैच के बारे में सोच सकता हूं।”
सीजर वर्तमान में फ्लामेंगो के गोलकीपरों की प्राथमिकता की सूची में चौथे स्थान पर हैं। उनके पहले डिएगो एल्वेस, सीजर दुत्रा और थियागो को रखा गया है।
साल 1998 में फ्लामेंगो के साथ ही सीजर ने अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद, 2005 में वह यूरोप चले गए और शिएवो, इंटर मिलान, क्वींस पार्क रेंजर्स तथा बेनफिका जैसे क्लबों का प्रतिनिधित्व किया।
सीजर ने ब्राजील के साथ 2010 और 2014 विश्व कप टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। उन्होंने इंटर मिलान क्लब के साथ 2010 में यूईएफए चैम्पियंस लीग भी जीती थी।
dharmpath.com dharmpath