प. बंगाल : सड़क दुर्घटना में 30 से ज्यादा घायल

कोलकाता, 25 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में रविवार को एक यात्री बस एक ट्रक से टकरा गई, जिससे 30 से ज्यादा बस यात्री घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल कम से कम छह लोगों को मालदा राजकीय जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।

कालियाचक पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, “फरक्का से आ रही एक बस राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 पर सुल्तानगंज के निकट विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से रविवार अपराह्न लगभग 12.30 बजे टकरा गई। हमारे अनुमान के मुताबिक 32 लोग घायल हुए हैं।”

अधिकारी के अनुसार, बस चालक ने एक अन्य बस से आगे निकलने के प्रयास में वाहन को गलत मार्ग पर उतार दिया, जिस कारण दुर्घटना हुई।

उन्होंने कहा, “प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चौराहे के निकट बस के गलत दिशा में उतरने के कारण दुर्घटना हुई। बस से टकराने वाला ट्रक कालियाचक से आ रहा था। दुर्घटना में दोनों चालक घायल हो गए हैं।”

पुलिस ने दोनों वाहन जब्त कर लिए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493