रियो डी जेनेरियो, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। फ्लामेंगो ने लगातार तीन मैचों से जारी हार के सिलसिले को तोड़ते हुए रविवार को माराकाना स्टेडियम में खेले गए ब्राजील सेरी-ए मुकाबले में ज्वाइनविले को 2-0 से हरा दिया।
फ्लामेंगो के लिए अटरेन और गेब्रियल ने दूसरे हाफ में गोल किए। यह चैम्पियनशिप के इस सत्र में फ्लामेंगो की 14वीं जीत है।
पांच बार का चैम्पियन फ्लामेंगो अब सेरी-ए तालिका में सातवें क्रम पर है। चौथे स्थान पर काबिज सांतोस से उसके दो अंक कम हैं।
इस सत्र में शीर्ष-4 स्थान पाने वाले टीमों को अगले साल के लिए कोपा लेबर्टाडोरेस में खेलने का अधिकार मिलेगा। यह दक्षिण अमेरिका का शीर्ष क्लब टूर्नामेंट है।
dharmpath.com dharmpath