मुंबई, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सिह इज ब्लिंग’ को बॉक्स ऑफिस पर काफी सराहना मिल रही है।
प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित फिल्म ने तीन दिन में 50 करोड़ रुपये से भी अधिक कमाई कर ली है।
एक बयान में कहा गया है कि अक्षय अभीनीत फिल्म ‘सिह इज ब्लिंग’ ने शुक्रवार को रिलीज के पहले दिन 20.67 करोड़ की कमाई की थी और उसके बाद शनिवार को 14.50 करोड़ रुपये तथा रविवार को 19.27 करोड़ रुपये कमाए।
बयान में कहा गया है कि यह अक्षय की अब तक की एक सप्ताह में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म है।
फिल्म की टीम विश्व भर से दर्शकों से मिल रही सराहना से खुश है।
‘सिह इज ब्लिंग’ में अक्षय के अलावा एमी जैक्सन, लारा दत्ता और के के मेनन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
dharmpath.com dharmpath