मुंबई, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी फिल्मकार अवा डु वर्ने को समीक्षकों द्वारा सराही गई फिल्म ‘सेल्मा’ के निर्देशन के लिए जाना जाता है और वह आगामी 17वें जियो मामी मुंबई फिल्मोत्सव में अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के निर्णायक मंडल की प्रमुख होंगी, जिसे लेकर वह खासी रोमांचित हैं।
यह फिल्मोत्सव 29 अक्टूबर से शुरू होकर 5 नवम्बर तक चलेगा।
डु वर्ने ने अपने बयान में कहा, “मैं मामी (मुंबई एकेडमी ऑफ मूविंग इमेजेज) फिल्मोत्सव के निर्णायक मंडल की प्रमुख बनने का निमंत्रण मिलने से रोमांचित हूं। विभिन्न श्रेणी के फिल्मकारों के साथ काम करने का इंतजार कर रही हूं।”
डु वर्ने ने साल 2008 में आई फिल्म ‘दिस इज दि लाइफ’ से बतौर निर्देशक करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म को काफी सराहना भी मिली थी।
मामी फिल्मोत्सव की निदेशक अनुपमा चोपड़ा के अनुसार, डु वर्ने की उपस्थिति फिल्मकारों और दर्शकों को प्रेरित करेगी।
dharmpath.com dharmpath