फ्लूमिनेंसी छोड़ सकते हैं फ्रेड

रियो डी जेनेरियो, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्राजील के पूर्व स्ट्राइकर फ्रेड रियो डी जेनेरियो के क्लब फ्लूमिनेंसी का साथ छोड़ सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि फ्रेड की कोच लेविर कुप्ली के साथ इन दिनों बन नहीं रही है और इसी कारण वह क्लब के अलविदा कह सकते हैं।

ग्लोबोस्पोर्ट के मुताबिक फ्रेड इस बात को लेकर नाराज हैं कि कुप्ली लगातार उन्हें स्थानापन्न कर रहे हैं। कोच के इस व्यवहार से नाराज फ्रेड ने इसकी जानकारी क्लब अधिकारियों को दे दी है।

हाल ही में फ्रेड के प्रतिनिधि और क्लब अधिकारियों के बीच हुई बातचीत से इस समस्या का कोई हल नहीं निकल सका।

इस क्लब के लिए फ्लूमिनेंसी ने 147 मैचों में 89 गोल किए हैं। वह 2009 में लियोन से यहां आए थे।

बीते आठ मैचों में वह एक भी गोल नहीं कर सके हैं लेकिन टीम को मिली लगातार 10 जीत ने कुप्ली की स्थिति मजबूत की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493