जेनिफर एनिस्टन पति के पाक कौशल की प्रशंसक

लॉस एंजेलिस, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन का कहना है कि उनके प्रति जस्टिन थेरॉक्स बेहद अच्छा खाना बनाते हैं। उनके पाक कौशल के कारण पास्ता उनकी जिंदगी में दोबारा लौट आया है और अब यह उनका पसंदीदा खाना बन गया है।

वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, एनिस्टन ने पत्रिका ‘एली’ को बताया, “पास्ता मेरा नया पसंदीदा खाना बन गया है। थेरॉक्स के कारण मेरी जिंदगी में पास्ता दोबारा शामिल हो गया है।”

एनिस्टन ने कहा, “मैं उन्हें धन्यवाद देती हूं। मैंने भी यह बनाना सीख लिया है और वह इतना भी बुरा नहीं होता। केवल एक अंडा, पार्मेसन चीज और थोड़ा सा पास्ता वॉटर डालना पड़ता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493