फ्लैगशिप स्टोर मेरी रचनात्मक यात्रा परिभाषित करेगा : रॉकी

मुंबई, 13 जनवरी (आईएएनएस)। मुंबई के खार में अपने फ्लैगशिप स्टोर का अनावरण कर चुके रॉकी एस का कहना है कि यह जगह डिजाइनर के रूप में उनकी रचनात्मक यात्रा को परिभाषिक करेगा। उन्होंने कहा कि इस स्टोर को बनाने में उन्होंने काफी निवेश किया है।

रजनीकांत, अक्षय कुमार, बिपाशा बसु और लेडी गागा और पेरिस हिल्टन जैसे दिग्गजों के लिए काम कर चुके डिजाइनर ने आईएएनएस से कहा, “मुझे हर पहलू पर योजना पसंद है। ऐसा स्टोर तैयार करने, जिसमें रचनात्मकता दिखाई जा सके, इसके लिए मुझे काफी सोचना पड़ा और निवेश भी करना पड़ा।”

उन्होंने कहा, “स्टोर खोलने पर मेरा विचार शॉपिंग गंतव्य की तुलना में अधिक बड़ा मनाना था।”

यह 1500 वर्ग फुट जगह में बना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493