विन डीजल ने दीपिका को सराहा

मुंबई, 13 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्म ‘एक्सएक्सएक्स: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ काम कर चुके हॉलीवुड एक्शन स्टार विन डीजल ने गुरुवार को उनकी सराहना करते हुए उन्हें खूबसूरत आत्मा वाली बताया।

इस फिल्म के साथ हॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाली दीपिका के बारे में विन ने कहा, “मैं यहां आने के मौके का इंतजार कर रहा था और वह एक परी हैं, जो मेरे लिए एक वरदान की तरह हैं। उनकी आत्मा खूबसूरत है। इस जादू के साथ वह मेरे लिए वरदान हैं।”

विन और दीपिका फिल्म के प्रचार के लिए गुरुवार सुबह यहां पहुंचे।

निर्देशक डी.जे. कुरजो के साथ दोनों कलाकारों ने यहां आगामी संवाददाता सम्मेलन की मेजबानी की। यह फिल्म भारत में अमेरिका से पहले रिलीज होगी।

सह-कलाकार दीपिका की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा, “यहां दीपिका की तरह कोई नहीं है। भले ही वह भारत की हैं , लेकिन वह पूरी दुनिया की रानी है। मैंने उन्हें ‘बाजीराव-मस्तानी’ में देखा और वह शानदार थीं।”

उन्होंने कहा, “मुंबई में आना सपना सच हो जाने जैसा है। मैं काफी समय से दीपिका के साथ काम करना चाहता था।”

‘एक्सएक्सएक्स: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ 19 जनवरी को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493