फोर्ट मायर्स, 25 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका में फ्लोरिडा राज्य की फोर्ट मायर्स काउंटी के नाइटक्लब में रविवार रात को हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए।
‘एनबीसी’ के मुताबिक, यह घटना देर रात 12.30 बजे क्लब ब्ल्यू के पार्किं ग में हुई।
फोर्ट मायर्स के पुलिस विभाग ने मृतकों की पुष्टि की। हालांकि, अभी तक इनकी शिनाख्त नहीं की जा सकी है।
‘एबीसी’ न्यूज के मुताबिक, क्लब में ‘टीन नाइट’ का आयोजन हो रहा था। पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया है।
dharmpath.com dharmpath