बंगाल : अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर युवक की हत्या

कोलकाता, 26 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में महाशिवरात्रि के अवसर पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान महिला कलाकारों पर अश्लील टिप्पणी कर रहे लोगों एक समूह का विरोध करने पर एक युवक की हत्या कर दी गई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को बताया, “दक्षिण 24 परगना जिले के निवासी मोहम्मद मुस्तकिन पर शनिवार रात एक समूह ने उस समय हमला किया, जब वह घर वापस लौट रहे थे।”

मुस्तकिन के परिवार के मुताबिक, उन पर हमला इसलिए किया गया, क्योंकि उन्होंने महाशिवरात्रि के अवसर पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार शाम महिला कलाकारों पर अश्लील टिप्पणी कर रहे लोगों के एक समूह का विरोध किया था।

पुलिस ने कहा कि इस मामले में चार लोगों को हिरासत में कर लिया है।

अधिकारी ने कहा, “पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, मृतक (मुस्तकिन) का भी आपराधिक रिकॉर्ड था। हम हत्या के पीछे की वजह जानने की कोशिश कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493