कोलकाता, 28 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) की रविवार को निर्धारित प्रवेश परीक्षा रद्द कर दी गई है। आईटीआई के कई जिलों में परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने की खबर के बाद यह कदम उठाया गया है।
पश्चिम बंगाल तकनीकी शिक्षा एवं प्रशिक्षण मंत्री उज्जवल बिस्वास ने कहा, “जैसे ही हमें कई जिलों में प्रश्न पत्र लीक होने की खबर मिली। हमने परीक्षा रद्द करने के आदेश दिए।”
हालांकि, बिस्वास ने दावा किया कि उम्मीदवारों को परीक्षा रद्द होने के बारे में सुबह आठ बजे ही एसएमएस के जरिए सूचना दी गई लेकिन उम्मीदवारों ने राज्य के कई परीक्षा केंद्रों पर यह कहते हुए प्रदर्शन किया कि उन्हें परीक्षा केंद्र पहुंचने के बाद ही परीक्षा रद्द होने के बारे में पता चला।
अब यह परीक्षा पांच जुलाई को होगी।
बिस्वास ने कहा कि प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं।
dharmpath.com dharmpath