बंगाल : एलपीजी सिलेंडर फटने से परिवार के 3 सदस्यों की मौत

कोलकाता, 9 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में मंगलवार को एक घर में रसोई गैस सिलेंडर फटने से एक बच्चे सहित एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।

घटना उलुबेरिया पुलिस थाने के तहत कुलगचिया इलाके की है।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “एक रसोई गैस सिलेंडर फटने के कारण बड़ा विस्फोट हुआ। इस घटना में तीन साल के बच्चे समेत तीन लोग मारे गए।”

पीड़ितों की पहचान मौसमी घोष और उउनके तीन साल के बच्चे अयान और बच्चे की दादी गायत्री घोष के रूप में हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493