चेन्नई, 12 फरवरी (आईएएनएस)। बंगाल की खाड़ी में मंगलवार सुबह 5.1 तीव्रता के भूकंप के कारण चेन्नई के कुछ भागों में हल्के झटके महसूस किए गए।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, भूकंप सुबह 7.02 मिनट पर आया। इसका केंद्र चेन्नई के पूर्व में समुद्र तल से 10 किलोमीटर की गहराई में था।
चेन्नई में भूकंप से जानमाल की हानि की सूचना नहीं है।
dharmpath.com dharmpath