कोलकाता, 29 जनवरी (आईएएनएस)। सिलिगुड़ी के अबुल हुसैन ने रविवार को यहां आयोजित कोलकाता फुल मैराथन के पहले संस्करण का खिताब जीत लिया।
इस मैराथन में उत्तर बंगाल और पूर्वोत्तर के धावकों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।
हुसैन ने दो घंटे 34 मिनट का समय लेते हुए पहला स्थान हासिल किया। कोलकाता के ही विश्वनाथ पॉल उनसे पांच मिनट पीछे फिनिश लाइन पर पहुंचे। परितोष राय ने दो घंटे 52 मिनट के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
सिक्किम की मंगाली तामांग ने एक घंटे 31 मिनट और 13 सेकेंड समय के साथ महिलाओं की हाफ मैराथन जीती।
मेघायल की किंटिमोन मारवेन ने दूसरा स्थान हासिल किया जबकि उनकी बहन डी. मारवेन ने तीसरा स्थान पाया।
dharmpath.com dharmpath