बंगाल के एक मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान घोषित

कोलकाता, 21 मई (आईएएनएस)। चुनाव आयोग ने बुधवार को एक अधिसूचना जारी कर कोलकाता उत्तर संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले एक मतदान केंद्र में पुनर्मतदान कराए जाने की घोषणा की है।

इस संसदीय क्षेत्र में सातवें चरण के तहत 19 मई को मतदान हुआ था।

अधिसूचना के मुताबिक, पुनर्मतदान जोरासांको विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत संस्कृत कॉलेजिएट स्कूल के कमरा नंबर 1 में स्थापित मतदान कक्ष में होगा।

मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा।

कोलकाता उत्तर संसदीय क्षेत्र में 1,862 मतदान केंद्र हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493