बंगाल के कूच बिहार में 1 मतदान केंद्र पर दोबारा मतदान के आदेश

कोलकाता, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के कूच बिहार संसदीय क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर फिर से मतदान के आदेश दिए।

कोलकाता, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के कूच बिहार संसदीय क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर फिर से मतदान के आदेश दिए।

अतिरिक्त निर्वाचन अधिकारी संजय बसु ने यहां संवाददाताओं से कहा, “कूच बिहार संसदीय सीट के तहत आने वाले सीतलकुंची विधानसभा क्षेत्र में भोगदाबरी प्राथमिक विद्यालय में स्थित बूथ संख्या 181 पर फिर से मतदान होगा। मतदान 29 अप्रैल को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा।”

बसु ने फिर से मतदान कराने का कारण यह बताया कि मॉक पोल के बाद पीठासीन अधिकारी ने मॉक पोल के परिणाम नहीं मिटाए, जिसके कारण वह मुख्य परिणाम में जुड़ गया। बाद में मतदान रोक दिया गया और पीठासीन अधिकारी को एक कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493