बंगाल के राज्यपाल की सफल सर्जरी

कोलकाता, 8 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी की रविवार को सर्जरी की गई।

रविवार सुबह उनके नाक से खून बहने के बाद सर्जरी की गई।

त्रिपाठी (82) को बेले वयू क्लिनिक में गहन देखरेख में रखा गया है।

अस्पताल में पांच चिकित्सकों की एक टीम ने उनके नाक से बह रहे खून को रोकने के लिए रविवार रात को उनकी सर्जरी की जो घंटेभर चली।

राज्यपाल से जुड़े एक सूत्र ने इस ऑपरेशन को सफल बताया।

फिलहाल, राज्यपाल आईसीयू में हैं।

इससे पहले अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया था कि त्रिपाठी नाक से खून बहने की वजह से यहां भर्ती हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने फोन कर राज्यपाल का हालचाल जाना और उनके जल्द ठीक होने की कामना की।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी अस्पताल जाकर त्रिपाठी से मुलाकात की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493