बंगाल के सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां बढ़ीं

कोलकाता, 5 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार ने शुक्रवार को सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां एक सप्ताह बढ़ा दी है।

कोलकाता, 5 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार ने शुक्रवार को सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां एक सप्ताह बढ़ा दी है।

शिक्षा मंत्री पार्था चटर्जी ने यहां मीडियाकर्मियों से कहा, “मौसम के हालात देखते हुए हमने गर्मी की छुट्टियां सात दिन बढ़ाने का फैसला किया है। कुछ स्कूल पहले से खुल चुके हैं और कुछ सोमवार को खुलने वाले हैं।”

चटर्जी ने कहा, “सोमवार से गर्मी की छुट्टी सात दिन तक बढ़ जाएगी।”

उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री के आदेश पर यह निर्णय लिया गया है। मैं निजी स्कूलों से भी आग्रह करूंगा कि वे गर्मी की छुट्टियां बढ़ा दें ताकि बच्चों को गर्मी से परेशानी न हो।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493