बंगाल को 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक निवेश के प्रस्ताव

कोलकाता, 17 जनवरी (आईएएनएस)। राज्य सरकार द्वारा आयोजित दो दिवसीय बंगाल वैश्विक व्यापार शिखर सम्मेलन में अब तक 2,19,925 करोड़ रुपये के नए निवेश का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सम्मेलन के अंतिम दिन प्रतिनिधियों को अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि 50 फीसदी बीते साल के व्यापार के प्रस्ताव व उससे पहले के वर्षो के प्रस्ताव प्रक्रिया में हैं।

उन्होंने कहा, “इस साल हमें 2,19,925 करोड़ रुपये के नए निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इसके बढ़ने की उम्मीद है।”

राज्य की विपक्षी पार्टियों -कांग्रेस, भाजपा व माकपा- ने मंगलवार को सरकार से राज्य को शिखर सम्मेलनों में मिले प्रस्तावों की संख्या पर एक श्वेत पत्र लाने की मांग की है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “जब कभी हम व्यापार शिखर सम्मेलन के बारे में चर्चा करते हैं तो आप यह नहीं कह सकते हैं कि हम सिर्फ चर्चा करते हैं या उम्मीद देते हैं। हम बात कम व काम ज्यादा करते हैं।”

उन्होंने कहा, “यहां तक कि बीते साल हमने जो चर्चा की उसका 50 फीसदी व्यापार (प्रस्ताव) प्रक्रिया में है..इससे पहले भी यही स्थिति थी।”

राज्य सरकार के मुताबिक, 2015 के शिखर सम्मेलन में 2.43 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव और 2016 में 2.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए।

शिखर सम्मेलन के बीते संस्करण में राज्य ने 2.35 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापारिक प्रस्ताव प्राप्त किए थे।

व्यापार शिखर सम्मेलन के चौथे संस्करण को सफल करार देते हुए ममता ने कहा कि इसमें 1,040 बिजनेस टू बिजनेस (बी2बी) व 40 बीटूजी बैठकें हुईं। सम्मेलन में 110 एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

अगले साल यह शिखर सम्मेलन सात-आठ फरवरी को आयोजित किया जाएगा।

ममता बनर्जी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को 5,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि विशेष क्षेत्रों में एक लाख करोड़ से अधिक रोजगार पैदा किए जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493