बंगाल : नक्सलियों के बहिष्कार बीच जंगलमहल में सोमवार को मतदान

कोलकाता, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में जंगलमहल इलाके के तीन वामपंथी चरमपंथी गुटों के फिर से एकजुट होने की खबरों के बीच नक्सल प्रभावित बांकुरा, पुरुलिया और पश्चिमी मिदनापुर जिलों में विधानसभा चुनाव के तहत सोमवार को पहले चरण का मतदान होगा।

प्रदेश के तीन पश्चिमी जिलों के 13 विधानसभा क्षेत्रों में सोमवार को पहले चरण के तहत मतदान होना है। अभी बहुत दिन नहीं बीते यह क्षेत्र वर्ष 2006 से 2009 के बीच नक्सली गतिविधियों का केंद्र था।

नक्सली नेता कोटेश्वर राव उर्फ किशनजी की वर्ष 2011 के नवंबर में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में मौत के बाद शांत पड़े नक्सलियों ने चुनाव बहिष्कार की अपील की है। नक्सलियों ने राज्य की ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस वाली सरकार के शासन को जंगलमहल के जिलों में ‘आतंक का राज’ करार दिया है।

इन इलाकों में वर्ष 2009 के मध्य से केंद्रीय अर्धसैनिक बल के साथ राज्य पुलिस की टीमें भी तैनात हैं।

जंगलमहल क्षेत्र के जिन 13 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होने हैं वे हैं- पश्चिम मिदनापुर के नयाग्राम, गोपीवल्लभपुर, झारग्राम, सालबोनी और बिनपुर, पुरुलिया जिले के बंदवान, बाघमुंडी और जोयपुर और बांकुरा जिले का रानीबंध।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493