कोलकाता, 15 अगस्त (आईएएनएस)। देशभक्ति और उल्लास के साथ यहां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इंदिरा गांधी सारिणी में तिरंगा फहराया।
ममता बनर्जी ने एक गारद का निरीक्षण किया, जबकि शहर और राज्य पुलिस तथा एनसीसी कैडेट ने परेड में हिस्सा लिया। इस अवसर पर राज्य के विभिन्न भागों से आई लोक नृत्य मंडलियों ने रंगीन प्रस्तुतियां दीं।
प्रदेश के राज्यपाल के.एन. त्रिपाठी ने बैरेकपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि दी। उन्होंने चरखा भी काटा।
राज्य के सभी जिलों और कोलकाता में विभिन्न जगहों पर राष्ट्रध्वज फहराए गए। स्कूलों, कॉलेजों और रिहायशी इलाकों में सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए।
कोलकाता और उसके आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
साल 2011 में तृणमूल कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद स्वतंत्रता दिवस समारोह का स्थल राइटर्स बिल्डिंग से बदल कर इंदिरा गांधी सारिणी कर दिया गया। पहले इसे रेड रोड कहा जाता था। ममता बनर्जी ने स्वतंत्रता दिवस परेड का आयोजन भी शुरू कराया।
dharmpath.com dharmpath