बंगाल पर छाया चक्रवाती तूफान का साया

कोलकाता-मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें, तो ओडिशा और पश्चिम बंगाल से सटे तटों पर तूफान का साया मंडरा रहा है. दोनों ही राज्यों में अगले दो-तीन दिन भारी बारिश होने की संभावना है. तूफान के अलर्ट को देखते हुए, ममता सरकार ने एक आदेश जारी किया है. उन्होंने मंगलवार को घोषणा की कि एहतियात के तौर पर 9 जिलों में प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल बुधवार (23, अक्टूबर) से 26 अक्टूबर तक बंद रहेंगे.

उन्होंने कहा राज्य प्रशासन आसन्न चक्रवात के कारण होने वाली किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार है. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और एसडीआरएफ की टीमें पहले ही तैनात कर दी गई हैं. इसके अलावा, राज्य और जिला स्तर पर चौबीसों घंटे एकीकृत नियंत्रण कक्षों का संचालन किया जा रहा है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493