बंगाल : पिकनिक से लौट रहे 8 की सड़क दुर्घटना में मौत

कोलकाता, 15 जनवरी (आईएएनएस)। पिकनिक मनाकर लौट रहे आठ लोगों की पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में उस समय मौत हो गई, जब उनका वाहन सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गया। इस दुर्घटना में सात अन्य लोग घायल भी हो गए हैं।

यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 पर जगपुर बाजार में शाम लगभग 5.30 बजे हुई। घायलों को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नकाशीपारा पुलिस थाने के प्रभारी मुकुल मिया ने कहा कि घायलों में चार की हालत गंभीर है।

पीड़ित लोग बेथुदाहरी में पिकनिक मनाकर लौट रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493