बंगाल : पिता के डांटने पर नाबालिग ने की खुदकुशी

कोलकाता, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में शनिवार को कथित तौर पर पिता के डांटने से नाराज होकर एक नाबालिग लड़के ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, नादिया जिले के कूपर शिविर में रहने वाले कक्षा 8 के छात्र बुद्धा सरकार ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव शनिवार सुबह उसके बेडरूम से बरामद किया गया है।

परिवार के सदस्यों के मुताबिक शुक्रवार को चांदी की चेन और साइकिल खोने को लेकर उसके पिता ने उसे डांटा था।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि लड़के ने अपनी बेईज्जती के कारण यह खतरनाक कदम उठाया है।

अधिकारी ने कहा, “शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हम पिता और परिवार के दूसरे सदस्यों से भी पूछताछ कर रहे हैं कि आत्महत्या के पीछे और कोई कारण तो नहीं था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493