बंगाल प्रीमियर टेनिस लीग की शुरुआत 18 अप्रैल से

कोलकाता, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। बंगाल प्रीमियर टेनिस लीग (बीपीटीएल) की शुरुआत यहां 18 अप्रैल से होग रही है, जिसमें छह टीमें हिस्सा लेंगी।

इन छह टीमों में देश भर से 48 खिलाड़ी खेलेंगे, जिसमें 2001 से 2004 के बीच डेविस कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले विजय कनन भी शामिल होंगे।

इस लीग में कनन दुर्गापुर वॉरियर्स की टीम से खेलेंग। हर टीम में आठ खिलाड़ी होंगे।

दुर्गापुर के अलावा इस बीपीटीएल में मिंडनापुर वेव्स, माल्डा स्लाइसिस, सीईएसी बांकुरा होर्सेस, हावड़ा हरिकेन्स और कोलकाता क्रुसाडर्स शामिल होंगे।

लीग में हिस्सा लेने वाली छह टीमों में से प्रत्येक टीमों में कुल आठ खिलाड़ी हैं, जिसमें छह पुरुष और दो महिला खिलाड़ी होंगी। दो टीमों के बीच पांच गेम होंगे। इसमें दो पुरुष एकल वर्ग, एक महिला एकल वर्ग, एक पुरुष युगल वर्ग और एक मिश्रित युगल वर्ग के मुकाबले शामिल हैं।

इस लीग में कुल 15 मैच होंगे। इसके बाद एक प्लेऑफ और एक फाइनल मैच होगा।

लीग में विजेता टीम को तीन लाख रुपये की पुरस्कार राशि और दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ढाई लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493