बंगाल : बीएसएफ ने सोने के 45 बिस्कुट जब्त किए

कोलकाता, 10 मई (आईएएनएस)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बुधवार को सोने के एक तस्कर को गिरफ्तार किया और उसके पास से सोने के 45 बिस्कुट जब्त किए।

इन बिस्कुटों की कीमत 1.49 करोड़ रुपये है। अधिकारियों ने कहा कि इस तस्कर को उत्तर 24 परगना जिले से गिरफ्तार किया गया है।

खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए तराली सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

उपमहानिरीक्षक आर.पी.एस. जसवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इस व्यक्ति की पहचान अहद सरदार के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 60 वर्ष है। उसके पास से 5.25 किलोग्राम के सोने के 45 बिस्कुट जब्त किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि सरदार को जब्त किए गए सोने के बिस्कुटों के साथ सीमा शुल्क विभाग को सौंप दिया गया है।

इस साल बीएसएफ ने कुल 18.38 किलोग्राम सोना जब्त किए हैं, जिसकी कीमत 5.23 करोड़ रुपये है। इसके साथ ही सात तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493