बंगाल : बीएसएफ ने 15 किलोग्राम चांदी के आभूषण जब्त किए

कोलकाता, 10 जुलाई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के नादिया जिले से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने 6.38 लाख रुपये की कीमत के 15 किलोग्राम से ज्यादा के चांदी आभूषण जब्त किए हैं। बीएसएफ के एक अधिकारी ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी।

खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए हलदरपारा सीमा चौकी के बीएसएफ जवानों ने शनिवार दोपहर को कृष्णानगर इलाके के समीप भारत-बांग्लादेश सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी थी।

अधिकारी ने कहा, “दो बांग्लादेशी तस्कर सीमा बाड़े के समीप पहुंचे जबकि उनके भारतीय साथियों ने चार पैकेट बांग्लादेश की ओर फेंके। जब जवानों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो तस्कर पैकेट को पीछे छोड़कर वहां से भाग निकले।”

तलाशी के दौरान उसमें से 15.95 किलोग्राम भार के चांदी आभूषणों के 16 पैकेट निकले।

बीएसएफ ने अपनी दक्षिण बंगाल सीमा पर 2018 में अभी तक 25.5 लाख रुपये की कीमत की 68.948 किलो चांदी जब्त की है और तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493