कोलकाता, 14 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजुमदार को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर स्कूल सेवा आयोग के उम्मीदवारों को नौकरी दिलाने का वादा कर उनसे धन ऐंठने का आरोप है।

राज्य पुलिस के बिधाननगर आयुक्तालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अरुप रतन रॉय नामक एक उम्मीदवार की शिकायत पर मजुमदार से लगभग सात घंटे पूछताछ की गई और उसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
dharmpath.com dharmpath