कोलकाता, 24 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले में बदमाशों के एक समूह ने एक महिला के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ के बाद उसे चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने कहा कि हंसाबाद के लिए चलने वाली अंतिम लोकल ट्रेन में महिला सोमवार देर रात अकेले यात्रा कर रही थी। ट्रेन के हरोवा स्टेशन से निकलने के बाद बदमाशों के एक समूह ने महिला पर हमला किया। जब उसने छेड़छाड़ का विरोध किया, तो उसे ट्रेन से नीचे फेंक दिया गया।
ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह महिला को घायल अवस्था में रेलवे पटरी के किनारे पाया, जिसके बाद उसे नजदीकी हरोआ अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आरपीएफ के एक अधिकारी ने कहा, “पीड़िता के सिर व पांव में गंभीर चोटें लगी हैं। उसे गंभीर हालत में बारासात प्रमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”
उन्होंने कहा, “इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।”
dharmpath.com dharmpath