बंगाल में गुड फ्राइडे पर चर्चो में भव्य सजावट

कोलकाता, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में गुड फ्राइडे के मौके पर चर्चो में आस्था का मंजर देखने को मिला है। यह त्योहार शांति, सहिष्णुता और भाईचारगी का संदेश देता है।

गुड फ्राइडे के दिन लोग विभिन्न चर्चो में गए और वहां प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया।

मैदान में सेंट पॉल कैथ्रेडल, सियालदह में सेंट जॉन्स चर्च और होली रोसेरी बैंडल चर्च ने अपनी सजावट से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कई स्थानों पर ईसा मसीह के जीवन की एक झांकी देखने को मिली।

ईसाइयों के लिए गुड फ्राइडे एक महत्वपूर्ण दिन होता है। इसी दिन लगभग 2,000 साल पहले जेरूसलम के माउंट कैलवरी में ईसा मसीह को क्रास पर चढ़ाया गया था और उनकी मौत हो गई थी।

इसे पास्चल त्रिदम के हिस्से के रूप में पवित्र सप्ताह के दौरान शुक्रवार को मनाया जाता है। इसके बाद रविवार को ईस्टर होगा।

अगला प्रमुख आयोजन रविवार सुबह होगा, जब ईस्टर समारोह के साथ ‘पैसन वीक’ समाप्त होगा। ईस्टर ईसा मसीह के फिर से जिंदा हो जाने की स्मृति में मनाया जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493