कोलकाता, 6 नवंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले में स्कूल से लौट रही एक किशोरी के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के लिए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
कोलकाता, 6 नवंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले में स्कूल से लौट रही एक किशोरी के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के लिए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने रविवार को कहा कि घटना जिले के महिशादल कस्बे में घटी।
पुलिस ने कहा, “गणेश दास, तपन बेरा और सुरजित दास को 12वीं की एक छात्रा को कथित तौर पर प्रताड़ित करने और उसके ऊपर अश्लील टिप्पणियां करने के लिए शनिवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया।”
स्थानीय लोगों का आरोप है कि तीनों शराब के नशे में थे और पूरे रास्ते किशोरी का पीछा कर रहे थे।
एक स्थानीय निवासी ने कहा, “ट्रक पर पांच लोग सवार थे, जो किशोरी पर अश्लील टिप्पणियां कर रहे थे और उन्होंने उस समय उसका दुपट्टा खींच लिया, जब वह साइकिल पर सवार थी। किशोरी संतुलन खो बैठी और जमीन पर गिर गई।”
स्थानीय लोग किशोरी की चीख सुनकर मदद के लिए आए और लोगों ने ट्रक का पीछा किया।
एक स्थानीय निवासी ने कहा, “जब आरोपियों के ट्रक का भागते समय नियंत्रण समाप्त हो गया और सड़क किनारे एक ढाचे से ट्रक टकरा गया, तब हमने तीन को पकड़ लिया। लेकिन उनके दो साथी भागने में सफल रहे।”
पुलिस ने तीनों आरोपियों पर गलत तरीके से वाहन चलाने और महिला के साथ आपराधिक जोर-जबरदस्ती करने या उसे चोट पहुंचाने के आरोप लगाए हैं।
पुलिस ने कहा, “अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।”
dharmpath.com dharmpath