कोलकाता, 11 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शनिवार अपराह्न् साइकिल वितरण को लेकर हुए संघर्ष के दौरान हाईस्कूल के क्रुद्ध विद्यार्थियों ने पुलिस के एक वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया।
पुलिस के अनुसार, मुर्शिदाबाद के रेजीनगर में स्थित काशीपुर हाईस्कूल के विद्यार्थियों के बीच राज्य सरकार की एक परियोजना के तहत साइकिल वितरण को लेकर संघर्ष शुरू हो गया।
रेजीनगर पुलिस थाने के प्रभारी, प्रशांत दत्ता ने कहा, “शनिवार के आवंटन में साइकिल न मिलने पर विद्यार्थियों का एक समूह नाराज हो गया और वे आपस में ही उलझ गए। उनके द्वारा फेंके गए पत्थर स्कूल परिसर में खड़ी एक पुलिस वैन से टकराए और वैन के सामने का शीशा चूर हो गया।”
दत्ता ने कहा, “विद्यार्थी स्कूल प्रशासन से नाराज थे, लेकिन पुलिस से उनकी कोई नाराजगी नहीं थी। स्थिति अब सामान्य है।”
dharmpath.com dharmpath