बंगाल में ट्रक ने एम्बुलेंस को मारी टक्कर, 3 मरे

कोलकाता, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ट्रक की एम्बुलेंस से टक्कर हो गई, जिसमें दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।

पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना मुर्शिदाबाद जिले के रघुनाथगंज में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर हुई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “ट्रक से टक्कर होने के बाद एम्बुलेंस में आग लग जाने से चालक और दो नर्सो की मौत गई।”

पुलिस ने कहा कि एम्बुलेंस जिले के एक निजी अस्पताल का था।

दुर्घटना के चलते यातायात अस्थायी रूप से प्रभावित हुआ।

अधिकारी ने कहा, “दुर्घटना के बाद ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया। हमने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।”

उन्होंने कहा, “किसी की तरफ से कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है। हमने मृतकों और घायल को अस्पताल भेज दिया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493