बंगाल में डकैती गिरोह का पर्दाफाश, 9 गिरफ्तार

कोलकाता, 12 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले से डकैतों के एक गिरोह के नौ संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से बड़े पैमाने पर हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।

मंदिर बाजार पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, “दक्षिण 24 परगना जिले के मंदिर बाजार क्षेत्र से नौ डकैतों को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी नजदीकी इल्मरपुर बाजार में डकैती के मकसद से एक जगह इकट्ठे हुए थे।”

उन्होंने कहा, “इनके पास से एक बंदूक, रिवॉल्वर, कई देशी बम और कई गोला-बारूद जब्त किए गए हैं। देशी बमों को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया गया है।”

पुलिस के अनुसार, ये डकैत जिले और आसपास के इलाकों में विभिन्न मामलों शामिल रहे हैं।

अधिकारी ने कहा, “इन नौ अपराधियों पर डकैती (आईपीसी 399) डकैती की साजिश रचने (आईपीसी 402) और शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। इन्हें डायमंड हार्बर अदालत में पेश किया जाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493