बंगाल में तृणमूल नेता की हत्या, 3 हिरासत में

कोलकाता, 16 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में तृणमूल कांग्रेस के एक स्थानीय नेता की हत्या के सिलसिले में रविवार को तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

खानकुल थाने के एक अधिकारी ने कहा, “हरीशचौक में तृणमूल पार्टी कार्यालय के पास 55 वर्षीय मनोरंजन पात्रा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।”

उन्होंने कहा, “वारदात को अंजाम तब दिया गया, जब हर दिन की तरह वह पार्टी कार्यालय जा रहे थे, तभी कुछ लोगों ने शनिवार को उन पर हमला किया। तीन व्यक्तियों को मामले में पूछताछ के लिए पकड़ा गया है।”

एक तृणमूल समर्थक ने दावा किया कि पात्रा को कुछ दिनों पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुछ कार्यकर्ताओं ने धमकी दी थी।

अधिकारी ने कहा कि पात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच चल रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493