बंगाल में दो हजार रुपये के जाली नोटों के साथ एक को पकड़ा

कोलकाता, 7 अगस्त (आईएएनएस)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में एक व्यक्ति को 2000 रुपये के जाली नोटों के साथ पकड़ा है। उसके पास से कुल 92000 रुपये मूल्य के जाली नोट मिले हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर बीएसएफ कर्मियों ने मालदा जिले के कलियाचॉक में तीन खास चौराहों पर रविवार दोपहर से निगरानी शुरू की और शाम को बलियाडांगा नाम की जगह के निकट एक व्यक्ति समायोन (40) को जाली नोटों के साथ पकड़ा।

बीएसएफ के दक्षिण बंगाल सीमांत के महानिदेशक एआरपीएस जसवाल ने एक बयान में बताया कि समायोन कलियाचॉक के मोहाबतपुर गांव का रहने वाला है। उसे बीएसएफ ने रविवार शाम 7.40 बजे पकड़ा।

उन्होंने बताया कि उसके पास से 2000 के 46 जाली नोट बरामद हुए हैं।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति और जाली मुद्रा को कलियाचॉक पुलिस स्टेशन को आगे की कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493