बंगाल में नाबालिग का अपहरण कर चलती गाड़ी में दुष्कर्म

कोलकाता, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में दो अज्ञात लोगों ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर चलती गाड़ी में उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

निश्चिंदा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, “मंगलवार शाम हुगली जिले के बाली के पास दो अज्ञात लोगों ने टैक्सी के अंदर एक 15 वर्षीय लड़की को खींच लिया और कथित तौर पर कार के अंदर उसके साथ दुष्कर्म किया।”

अधिकारी ने कहा, “आरोपियों ने अपहरण करने के चार घंटे के बाद लड़की को लगभग 11 बजे रात राजमार्ग पर फेंक दिया।”

पुलिस के अनुसार, पीड़िता किसी तरह घर पहुंची, लेकिन घटना की वजह से बीमार हो गई।

आईपीसी की धारा 363 (अपहरण), 376 (दुष्कर्म) और 366ए के तहत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने कहा, “अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। हम दोनों आरोपियों की तालाश कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493