बंगाल में प्रेमी ने प्रेमिका के पति की गोली मारकर हत्या की

कोलकाता, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के बर्धमान जले में कथित तौर पर एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के पति को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में रविवार को तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि इस मामले में अबतक पांच लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

बर्धमान जिले के कांसका के निवासी चंचल घोष की शनिवार देर रात उनके शयन कक्ष में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। मृतक के परिवार ने शिकायत दर्ज कराई, जिसकेबाद महिला रिया घोष और उसके प्रेमी झांटुम मंडल को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।

कांसका पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, “मुख्य अभियुक्तों से पूछताछ करने के बाद, हमने कथित रूप से साजिश में शामिल होने के कारण रविवार को जांतू मंडल की मां, पिता और चाची को गिरफ्तार किया।”

मृतक के परिवार के सदस्यों के अनुसार, मंडल और रिया के बीच कथित रूप से विवाहेतर संबंध थे और जब चंचल को उनके संबंधों के बारे में पता चला, तो उन्होंने उसे मारने की साजिश रची।

मृतक की बहन ने आरोप लगाया, “उन्होंने उसकी मौत की साजिश रची। रिया ने अपने ससुर को दुर्गा पूजा के अवसर पर अपने घर आमंत्रित किया, ताकि मेरा भाई घर में अकेले रहे और फिर उसने अपने प्रेमी को मेरे भाई को मारने के लिए भेजा।”

उन्होंने आगे कहा, “हमें इंसाफ चाहिए। मेरे भाई की हत्या में जो भी शामिल है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493