कोलकाता, 22 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में एक परिवार के दो सदस्यों की एक बम बनाने के दौरान विस्फोट होने से मौत हो गई।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि यह घटना अहमदपुर में शेख जाबिर हुसैन के घर में गुरुवार रात या शुक्रवार तड़के घटी।
अधिकारी ने कहा, “घटना में दो लोगों की मौत हो गई। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि घर में एक बम बनाया जा रहा था, जिस दौरान उसमें विस्फोट हो गया।”
मृतकों की पहचान शेख हफीजुल तथा तारिक हुसैन के रूप में हुई है। दोनों तृणमूल कांग्रेस के ग्राम पंचायत सदस्य शेख जाबिर हुसैन के भाई हैं।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों शवों को वहां से हटा दिया गया।
dharmpath.com dharmpath