कोलकाता, 7 नवंबर (आईएएनएस)। बेटी की हत्या के आरोप में एक महिला को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी सोमवार को दी।
पुलिस ने कहा कि यह घटना रविवार देर रात मुर्शिदाबाद के बेलदांगा इलाके हुई।
बेलदांगा थाने के पुलिस निरीक्षक मृणाल सिन्हा ने कहा, “तंजीला बीवी नाम की महिला को अपनी 16 वर्षीय बेटी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वह पुलिस हिरासत में है।”
हालांकि महिला ने कहा है कि उसकी बेटी ने आत्महत्या की है।
अधिकारी ने कहा, “महिला के अनुसार, उसकी बेटी ने रविवार शाम को स्कूल से संबंधित कुछ मुद्दों पर उससे हुई मामूली बहस के बाद आत्महत्या कर ली। हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।”
dharmpath.com dharmpath