Monday , 6 May 2024

Home » भारत » बंगाल में भूस्खलन से 2 की मौत

बंगाल में भूस्खलन से 2 की मौत

सिलिगुड़ी, 12 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से में भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

दार्जिलिंग में भूस्खलन के दो अलग-अलग हादसों में घर ढह गए और दो व्यक्तियों की मलबे में दबकर मौत हो गई।

दार्जिलिंग के आपदा प्रबंधन अधिकारी गोपाल हलदर ने बताया, “दार्जिलिंग में नोर्बु तमांग और मानकुमारी राय की मौत हुई है। एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है।”

शुक्रवार से ही जारी भारी बारिश के कारण इलाके में भूस्खलन की कई घटनाएं हुई हैं।

जोरबांग्ला और लेबोंग मार्ग भूस्खलन का मलबा इकट्ठा होने के कारण बंद कर दिए गए हैं।

कूचबिहार जिले के कई इलाके बाढ़ की चपेट में है, जबकि महानंदा नदी में बाढ़ के चलते सिलिगुड़ी में जल जमाव की स्थिति पैदा हो गई है।

क्षेत्रीय मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल के हिमालय से सटे सुदूरवर्ती इलाकों में शुक्रवार की रात से भारी से बेहद भारी बारिश हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में यही स्थिति बने रहने की आशंका है।

बंगाल में भूस्खलन से 2 की मौत Reviewed by on . सिलिगुड़ी, 12 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से में भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी सिलिगुड़ी, 12 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से में भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी Rating:
scroll to top