बंगाल में मादक पदार्थ के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार

कोलकाता, 8 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल पुलिस के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने दो महिलाओं को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। उनके पास से सात सौ ग्राम हेरोइन पाई गई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सीआईडी सूत्रों के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर, सीआईडी की टीम ने बर्धमान जिले के कटवा पुलिस स्टेशन अंतर्गत एक क्षेत्र में छापा मारकर दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिलाओं में नादिया जिले के बेथुआदहारी की मरजीना बीबी (50) और मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा की कनिका मंडल (43) शामिल हैं।

दोनों महिलाएं इंफाल से वापस आ रही थीं। दोनों के खिलाफ मादक पदार्थ रोधी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493