बंगाल में यौन उत्पीड़न मामले में महंत गिरफ्तार

कोलकाता, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में एक मठ के महंत को 14 वर्षीय लड़के के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने मंगलवार को महंत की गिरफ्तारी के बारे में बताया। यह मामला सोमवार को उस वक्त प्रकाश में आया, जब लड़का जलपाईगुड़ी स्थित इस मठ से भागने में कामयाब रहा। वह पिछले दो साल से वहां रह रहा था।

लड़के ने अपनी मां को इस बारे में बताया, तब उन्होंने एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) से संपर्क किया।

पुलिस अधिकारी ने बताया, “चाइल्ड लाइन की शिकायत के आधार पर हमने सोमवार को महंत को गिरफ्तार किया। दो अन्य किशोर भी कथित रूप से उसका यौन उत्पीड़न करते थे। आगे की कार्रवाई के लिए उन्हें बाल कल्याण बोर्ड भेजा गया है।”

चाइल्डलाइन सेंटर के समन्वयक सुबर्णा मित्रा ने कहा, “लड़का बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखता है और पिछले दो साल से वहां रह रहा था। वह सोमवार को भागने में कामयाब रहा और उसके बाद उसकी मां ने हमसे संपर्क किया, हमने फिर पुलिस में शिकायत की।”

पीड़ित अभी चाइल्ड्लाइन की देखरेख में है।

मित्रा ने बताया, “महंत लड़के को रात में अपने कमरे में बुलाता था और नियमित रूप से यौन शोषण करता था। लड़के के बयान के मुताबिक, छात्रावास वापस आने के बाद दो और लड़के उसका यौन शोषण करते थे। हम उसे इस सदमे से निकलने के लिए परामर्श उपलब्ध करा रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493