बंगाल में वाहन से कुचलकर पुलिसकर्मी की मौत

कोलकाता, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में सोमवार को तेज गति से आ रहे एक वाहन ने एक पुलिसकर्मी को कुचल दिया। दुर्घटना में पुलिसकर्मी की मौत हो गई।

बारासात पुलिस स्टेशन में तैनात साबिर अली (55) को जेस्सोर रोड पर वाहन ने उस समय कुचल दिया, जब वह सड़क पार कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कोलकाता जा रही वैन ने यातायात सिग्नल का उल्लंघन किया था।

पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है, लेकिन वाहन चालक फरार होने में कामयाब रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493