कोलकाता, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में रविवार को एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, और दो अन्य घायल हो गए।
कोलकाता, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में रविवार को एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, और दो अन्य घायल हो गए।
बैष्णबनगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, “मालदा के बैष्णबनगर में पंचूमोड़ चौराहे के पास आज सुबह एक मोटरसाइकिल के एक मोटर वैन से टकरा जाने से दो लोगों की मौत हो गई।”
अधिकारी ने कहा, “बाइक सवार और मोटर वैन में सवार एक महिला की दुर्घटना में मौत हो गई। वैन में सवार दो अन्य यात्री घायल हो गए हैं।”
पुलिस ने कहा कि घायलों को मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है।
dharmpath.com dharmpath