बंगाल में सड़क हादसा, दूल्हा-दुल्हन सहित 15 मरे

कोलकाता, 1 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में शादी से लौट रहा एक वाहन शुक्रवार को एक खड़े ट्रक से जा टकराया। इस दुर्घटना में दूल्हा-दुल्हन सहित 15 लोगों की मौत हो गई।

दुर्घटना जिले के मदारीहाट के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-31 पर हुई।

पुलिस अधीक्षक आकाश मखारिया ने बताया, “दुर्घटना में 15 लोग मारे गए। वाहन बीरपारा से आ रहा था, जब वह रास्ते में खड़ी ट्रक से टकरा गया। इसमें दूल्हा-दुल्हन सहित 15 लोगों की मौत हो गई।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493