बंगाल में सीबीआई का आचरण एक साजिश : सपा नेता

कोलकाता, 4 फरवरी (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने सोमवार को कहा कि पोंजी स्की घोटाले के सिलसिले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा कोलकाता पुलिस प्रमुख से पूछताछ की कोशिश लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा रची गई साजिश है।

नंदा ने संवाददाताओं से कहा, “चुनाव करीब है..। यह साजिश है।” वह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के धरना-स्थल पर थे। ममता बनर्जी देश के संविधान और संघीय ढांचे की रक्षा की मांग करते हुए धरने पर बैठी हैं।

नंदा ने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार में लिप्त है। उन्होंने कहा, “भाजपा में सबसे बड़े घोटालेबाज (भाजपा अध्यक्ष) अमित शाह और (प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी हैं।”

सीबीआई और प्रदेश पुलिस के बीच टकराव के बाद मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार और पश्चिम बंगाल सरकार के बीच अभूतपूर्व विरोध के बीच रविवार को बनर्जी ने रात नौ बजे धरना शुरू किया। ममता बनर्जी ने मोदी और शाह पर उनकी सरकार को अस्थिर करने की चाल चलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “यह संवैधानिक विफलता है।”

विरोध-प्रदर्शन केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों के कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार के आवास के पास आने के बाद शुरू हुआ। राजीव कुमार पोंजी स्कीम घोटाला मामले में सीबीआई की जांच के घेरे में हैं।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को भी अपना धरना-प्रदर्शन जारी रखा। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो अपने मंत्रियों और पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ मेट्रो चैनल के पास नगर के धरमतला में अस्थाई मंच पर पूरी रात जमी रही थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493