बंगाल में स्वयंसेवियों के रूप में किन्नरों की भर्ती पर विचार

कोलकाता, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल का किन्नर कल्याण बोर्ड विभिन्न कार्यो में कोलकाता पुलिस की मदद के लिए नागरिक स्वयंसेवी के रूप में किन्नरों की भर्ती पर विचार कर रहा है, जिसमें दुर्गा पूजा के दिनों में बुजुर्गो को सड़क पार कराने जैसी मदद भी शामिल है।

इस बोर्ड की सदस्य रंजीता सिन्हा ने शनिवार को आईएएनएस को बताया, “हमने अपनी पिछली बैठक में इस बात पर चर्चा की थी कि क्या किन्नरों को नागरिक पुलिस स्वयंसेवी बल के रूप में शामिल किया जा सकता है? दुर्गा पूजा जैसे त्योहारों के दौरान ये स्वयंसेवी बुजुर्गो को सड़क पार कराने में मदद कर सकते हैं।”

सिन्हा ने कहा कि बोर्ड ने निर्णायक मंडल में किन्नर को शामिल करने की संभावना पर भी चर्चा की।

उन्होंने कहा, “इस तरह के कदमों से किन्नरों को मुख्यधारा में लाने में मदद मिलेगी। कुछ प्रशिक्षण के साथ वे नागरिक स्वयंसेवी के रूप में अपनी जिम्मेदारी का सही तरीके से निर्वाह कर सकेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493