बंगाल में 314 किलोग्राम गांजा जब्त, 2 गिरफ्तार

कोलकाता, 18 जुलाई (आईएएनएस)। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मंगलवार को एक पिक-अप ट्रक से 314 किलोग्राम गांजा (मारिजुआना) जब्त किया और इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया। एनसीबी अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एनसीबी के एक अधिकारी ने कहा, “दक्षिण कोलकाता के ताराताला रोड पर एक पिकअप ट्रक से लगभग 35 लाख रुपये मूल्य का कुल 314 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया।”

उन्होंने कहा, “ट्रक से हरिप्रसाद मजूमदार और मिलन घोष नामक दो लोगों को मादक पदार्थो के अवैध परिवहन के आरोप में गिरफ्तार किया गया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493